हमजाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर विजेता खिलाड़ी। संवाद
रठगांव में हमजाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर रविवार को अंडर-14 क्रिकेट सीरीज का छठा मैच खेला गया। इसमें हमजाह क्रिकेट अकादमी ने 158 रन से एबीकेरियन क्रिकेट क्लब को करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हमजाह क्रिकेट अकादमी की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 238 रन बनाए। निखिल ने नाबाद 100 रन की पारी खेली। रेयान नवाज ने नाबाद 53 रन बनाए। एबीकेरियन क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश, तौसीफ, हुजैफा ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में उतरी एबीकेरियन क्रिकेट क्लब की टीम 12.3 ओवर में 80 रन पर ही ढेर हो गई। तौसीफ ने 32 व हुजैफा ने 18 रन बनाए। हमजा अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परितोष, आतिफ ने तीन-तीन और नासिर ने दो विकेट लिए। सोबान, अल्तमश, रईस ठाकुर, फैसल, तरजुमान, अर्शियान्न, अयान, मुज्तबा मौजूद रहे। संवाद