हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 10 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक निर्धारित किया था। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधान न होने से हज यात्रियों को परेशानी हो रही है।
हज यात्रा पर जाने वाले लोगों काे कोविड 19 का टीकाकरण न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है और उसके लिए कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र जरूरी है।
विज्ञापन
खुदाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव व जिला हज प्रशिक्षक अब्दुल समद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 10 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक निर्धारित किया था।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधान न होने से हज यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब्दुल समद ने कहा कि ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 45 वर्ष या अधिक है, वह चार का ग्रुप बनाकर बगैर पुरुष के हज करने जा सकती हैं, लेकिन हज कमेटी को अधिकार होगा कि महिला को किसी दूसरे महिला के ग्रुप में शामिल कर दें।