फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल पब्लिक स्कूल खैर के विशाल रहे जिले में टॉपर

Fri, 03 May 2019 02:25 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
सीबीएसई इंटर का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। अचानक घोषित परिणाम में गुरुकुल पब्लिक स्कूल खैर के विशाल सिंह (विज्ञान) ने 500 में से 487 अंक लाकर 97.4 फीसदी के साथ जिला टॉप किया है। श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी के राबिन कुमार (विज्ञान), डीपीएस की वृंदा सिंह (मानविकी) ने 97.2 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर डीपीएस के ही आदित्य कुमार सिंह (विज्ञान) 96.8 फीसदी अंक के साथ रहे।
विज्ञापन


डीपीएस के सूर्यांश भांती (विज्ञान) 96.6 फीसदी अंक के साथ चौथे, डीपीएस की तनीषा गुप्ता (विज्ञान) 96.4 फीसदी अंक के साथ पांचवें, गुरुकुल पब्लिक स्कूल खैर के अमन कुमार (विज्ञान) 96.2 फीसदी अंक के साथ छठवें, डीपीएस की ही लुभानी यादव (मानविकी) व सेंट जोंस स्कूल अतरौली की नंदिनी जौहरी (विज्ञान) 96-96 फीसदी अंक के साथ सातवें, संत फिदेलिस स्कूल की खुशी शर्मा (विज्ञान) 95.8  फीसदी अंक के साथ आठवें, इसी स्कूल के सार्थक अग्रवाल (कॉमर्स) व मोहम्मद उमर नदीम (कॉमर्स), डीपीएस की महिमा राय (विज्ञान) व पुष्कर राज (मानविकी) 95.6-95.6 फीसदी अंक के साथ नौवे, ब्लू बर्ड स्कूल के गर्ग ननवानी व विवेक वार्ष्णेय (विज्ञान) 95.4-95.4 फीसदी अंक के साथ दसवें स्थान पर रहे। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर डॉ. अजय उपाध्याय ने इंटर में 4800 बच्चे पंजीकृत थे। जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें