फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम सड़क हादसा: कार का 10 बार ओवरस्पीड में हुआ चालान, अलीगढ़ में नौ माह में हुए 1947 वाहनों के चालान

Sat, 27 Sep 2025 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ आरटीओ ने बताया कि जिले भर में जनवरी से लेकर 25 सितंबर तक ओवर स्पीडिंग के 1947 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त थार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में 27 सितंबबर तड़के दुर्घटनाग्रस्त यूपी 81 सी एस-2319 थार में पांच लोगों की मौत हुई है। यह गाड़ी अलीगढ़ आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। इस पर ओवरस्पीड में कुल 10 चालान हैं। यह कार जिले की तहसील इगलास के शास्त्री नगर हाथरस रोड निवासी विष्णु के नाम पर वर्ष 2021 से पंजीकृत है। हालांकि, यह कार चार बार बिक चुकी है।

विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय के अभिलेखों के अनुसार इस कार का बीमा जून 2026 तक वैध है। आरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने बताया कि हादसे का शिकार बनी थार कार पर कुल दस चालान हैं। इनमें अलीगढ़, गाजियाबाद के दो-दो, नोएडा के तीन, हापुड़, दिल्ली व गुरुग्राम के एक-एक चालान हो रखे हैं। 
यह भी पढ़ें... गुरुग्राम में थार का भीषण हादसा: डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू गाड़ी, तीन युवती और दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी चालान के जुर्माने अभी तक पेंडिंग हैं और कोर्ट में विचाराधीन हैं। अलीगढ़ आरटीओ ने बताया कि जिले भर में जनवरी से लेकर 25 सितंबर तक ओवर स्पीडिंग के 1947 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें