फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगला गढ़ू में 1.60 करोड़ से तैयार हो रहा गो संरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र के गांव नगला गढ़ू में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से गो संरक्षण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। करीब 53 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसमें करीब 300 गोवंशों की देखभाल और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक इंतजाम किए जा रहे हैं। परिसर में चार बड़े कैटल शेड, भूसा गोदाम, प्रशासनिक कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। कैटल शेड के बीम और प्लास्टर का कार्य चल रहा है। गो संरक्षण केंद्र में सोलर पंप भी लगाई जाएगी। इससे पानी की उपलब्धता पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा और ऊर्जा की बचत होगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इसके निर्माण से न केवल निराश्रित गोवंशोंं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि किसानों को भी राहत मिलेगी। सीवीओ विजय सिंह यादव ने बताया है कि जल्द ही निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। केंद्र का उद्घाटन भी निर्धारित समय पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें