गुरुग्राम में 27 सितंबबर तड़के दुर्घटनाग्रस्त यूपी 81 सी एस-2319 थार में पांच लोगों की मौत हुई है। यह गाड़ी अलीगढ़ आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। इस पर ओवरस्पीड में कुल 10 चालान हैं। यह कार जिले की तहसील इगलास के शास्त्री नगर हाथरस रोड निवासी विष्णु के नाम पर वर्ष 2021 से पंजीकृत है। हालांकि, यह कार चार बार बिक चुकी है।
इन सभी चालान के जुर्माने अभी तक पेंडिंग हैं और कोर्ट में विचाराधीन हैं। अलीगढ़ आरटीओ ने बताया कि जिले भर में जनवरी से लेकर 25 सितंबर तक ओवर स्पीडिंग के 1947 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई है।