फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: तमंचा लहराने वाला गाजीपुर का छात्र, कश्मीरी-गैर कश्मीरी छात्रों के बीच मारपीट मामले में जांच टीम गठित

Sun, 01 Jan 2023 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में कश्मीरी और गैर कश्मीरी छात्रों के मारपीट के मामले में प्रदर्शन के दौरान तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। तमंचा लहराने वाले छात्र की पहचान गाजीपुर के छात्र के रूप में हुई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 दिसंबर को गुस्साए कश्मीरी छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शताब्दी गेट को बंद करके नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। इसमें प्रॉक्टोरियल टीम के सामने कश्मीरी और गैर कश्मीरी छात्रों के बीच झड़प हो गई थी। इस बीच एक छात्र ने तमंचा लहरा रहा है, जिसकी पहचान गाजीपुर के छात्र के रूप में हो चुकी है। 

विज्ञापन


एएमयू के एमएम हॉल में कश्मीरी और गैर कश्मीरी छात्रों के बीच मारपीट और शताब्दी गेट पर प्रदर्शन के मामले में एएमयू इंतजामिया ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। 

24/25 दिसंबर 2022 की रात में एमएम हॉल में गाजीपुर के छात्र बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी शोधार्थी कश्मीरी छात्र जिब्रान ने शोरगुल होने के चलते खेल खत्म करने के लिए कहा। इस पर जिब्रान और गाजीपुर के छात्रों के बीच बहस होने लगी और मारपीट हो गई थी। कश्मीरी छात्रों ने एएमयू के शताब्दी गेट को बंद करके प्रदर्शन किया था। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें एक छात्र तमंचा लहराते हुए दिख रहा था।
विज्ञापन


कश्मीरी और गैर कश्मीरी छात्रों के बीच मारपीट के मामले में कुलपति ने दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। कमेटी में विधि विभाग के समन्वयक प्रो. शकील अहमद और तिब्बिया कॉलेज के डॉ. फारूक अहमद डार हैं। कमेटी से एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। -प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें