फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर उठा दिया जीटी रोड: बना दी पार्किंग, काटी जा रहीं पांच और दस रुपये की रसीद, अफसर बोले हमें नहीं पता

Sun, 08 Dec 2024 03:08 PM IST
चमन शर्मा नगेश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

कोल तहसील के बाहर गेट के दोनों ओर जीटी रोड पर रस्सी बांधकर पार्किंग बनाई गई है। इस तरह तहसील की ओर आधी जीटी रोड पर पार्किंग है।
विज्ञापन
तहसील कोल के बाहर जीटी रोड पर चल रहा साईकिल स्टैंड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में पार्किंग माफिया इस कदर हावी हैं कि जीटी रोड को ही ठेके पर उठा दिया। तहसील कोल के सामने जीटी रोड को घेरकर पार्किंग बना दी गई। यहां खड़े होने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की रसीद काटी जा रही है, लेकिन रसीद पर न तो रुपये का जिक्र है और न ही जीएसटी नंबर। हैरानी इस बात की है कि अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं है, जबकि जिले के सभी प्रमुख अधिकारी रोजाना इस मार्ग से गुजरते होंगे। एसडीएम और तहसीलदार तो रोजाना यहां आते ही हैं।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर को चमकाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। तिरंगा लाइटें लगाई गईं, नालों का निर्माण चल रहा है। पार्कों को चमकाया गया है। ओपन जिम बनाए गए हैं। लेकिन सड़कों पर हो रही अवैध पार्किंग की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। इस कारण शहर की सड़कें और बाजार में लोग सुबह से शाम तक जाम से जूझते हैं। ऐसे में सड़कों पर पार्किंग के लिए रसीद काटकर वसूली भी की जा रही है, जबकि निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग के लिए ठेका उठाया जा सकता।

कोल तहसील के बाहर गेट के दोनों ओर जीटी रोड पर रस्सी बांधकर पार्किंग बनाई गई है। इस तरह तहसील की ओर आधी जीटी रोड पर पार्किंग है। पार्किंग से आगे फल विक्रेताओं की फड़ लग जाती हैं। ऐसे में जीटी रोड पर वाहन निकलने के लिए रास्ता बहुत कम बचता है। यहां से रेंगकर ही वाहन निकल पाते हैं। तहसील में आने-जाने वालों के साथ हादसे की भी संभावना बनी रहती है।

कुछ दिन पहले ही यहां मेरी तैनाती हुई है। इसलिए तहसील के बाहर ठेका उठाने की जानकारी नहीं है।- अवनीश कुमार, तहसीलदार, कोल

विज्ञापन

तहसील परिसर के बाहर पार्किंग के ठेके की जानकारी नहीं है।- दिग्विजय सिंह, एसडीएम कोल तहसील
सड़क पर पार्किंग पूरी तरह गलत है। जीटी रोड पर पार्किंग का ठेका किसने उठाया है इसकी जांच कराएंगे।- विशाख जी, जिलाधिकारी

विज्ञापन

बड़ा सवाल : किसने उठाया जीटी रोड का ठेका

जिलाधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, सहायक नगर आयुक्त को नहीं पता कि कोल तहसील के बाहर वाहनों की पार्किंग की जा रही है और रुपये लेकर रसीद भी दी जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जीटी रोड पर वाहनों की पार्किंग का ठेका किसने उठाया। कब उठा और किसे उठाया गया है। क्योंकि जो रसीद लोगों को दी जा रही है उस पर न तो रुपये का जिक्र है और न ही ठेकेदार की फर्म का जीएसटी नंबर। रसीद पर तहसील कोल परिसर वाहन पार्किंग जीटी रोड अलीगढ़ लिखा है।

नगर निगम की शहर में केवल एक पार्किंग
शहर में पार्किंग का ठेका नगर निगम उठाता है, जिसके लिए निर्धारित स्थान दिया जाता है। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि इस समय दीवानी कचहरी के सामने घंटाघर की ओर 43 लाख की एक पार्किंग नगर निगम की है। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर पार्किंग की जा रही है तो वह अवैध है। इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें