कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर ऑफ इंडिया, इंडो फ्रेंच सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एडवांस रिसर्च के वैज्ञानिक भी भाग लेंगे। सम्मेलन में लगभग 150 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो दिनेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन 10 सत्रों में आयोजित होगा। सम्मेलन में वरिष्ठ वैज्ञानिक अवार्ड, युवा वैज्ञानिक अवार्ड, जूनियर वैज्ञानिक अवार्ड के साथ ही फेलो अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। यहां बायोमेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी के क्षेत्र में अतुल्यनीय कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
ये होंगे मुख्य अतिथि
डीन रिसर्च प्रो रविकांत ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एडवांस रिसर्च नई दिल्ली के निदेशक प्रो नितिन सेठ और सेंटर ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च के निदेशक सीडीआरआई व आईआईटीआर लखनऊ के पूर्व निदेशक प्रो आलोक धवन होंगे। सम्मेलन की तैयारियों के लिए विवि में 23 समितियां बनाई गई हैं। इस दौरान पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डा. संतोष गौतम, प्रो प्रदीप कुमार, योगेश कौशिक, वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।