जीआरपी पुलिस द्वारा पकड़े गये शातिर लुटेरे।
- फोटो : CITY OFFICE
रेलवे जंक्शन पर रात के समय सक्रिय होकर यात्रियों से लूट करने वाले लुटेरा गिरोह गुरुवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। इनके पास से लूट के मोबाइल और बैग बरामद किए हैं। दबोचे गए तीनों शातिर अपराधियों के खिलाफ जीआरपी ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के अनुसार दबोचे गए शातिर अपराधियों की पहचान गौरव कुमार माथुर उर्फ भोला पुत्र महेश चंद निवासी शक्ति नगर, फ ायर ब्रिगेड कालोनी, बन्नादेवी, रिंकू उर्फ गोपाल पुत्र बिपन सिंह निवासी नगला कलार, बन्नादेवी अलफेज उर्फ बिटटू पुत्र जहीरूद्दीन निवासी चौधरी खेल एक मीनार मस्जिद के पास, डिबाई, बुलन्दशहर के तौर पर हुई है। यह गिरोह स्टेशन पर सक्रिय था। कई यात्रियों के साथ लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इनके पास से दो लूट के मोबाइल, एक बैग कपड़ों से भरा हुआ और तीन धारदार हथियार मिले हैं। इन्हें दबोचने वाली टीम में एसआई भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल पंकज कु मार, ललित कुमार, सुभाष भदौरिया शामिल रहे।