फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए गरीब कन्याओं का कराया परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति ने सोमवार को आर्य समाज मंदिर में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन आयोजित किया। अब आठ नवंबर को रामलीला ग्राउंड पर सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। यहां वक्ताओं ने कहा कि इससे बड़ी समाज सेवा नहीं हो सकती। किसी गरीब कन्या का घर बसाने से दुआ मिलती हैं। उन्हें खरीदा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

संस्थापक संयोजक संदेश राज ने कहा कि समिति का मूल उद्देश्य विषम परिस्थितियों में समाज की सेवा करना है। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, मानव महाजन, समिति की प्रदेश अध्यक्षा स्नेहा शर्मा, योगेश वार्ष्णेय, एके मिश्रा, गुलशन दीवान, अजय सिंह, सोनू कुमार, धीरज चौहान, दीपक सिंह, सनी कुंज, प्रदीप वाल्मीकि, चीकू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें