इसमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां, सोतीपुरा, फाजिलपुर कला, नागल खुर्द, खंडेहा, कुराना, टप्पल, आदमपुर, स्यारौल, डोरपुरी, रेसरी, रायपुर, घरबरा, पीपली नगला, कादिरपुर, गनेशपुर, चमन नगलिया, बझ़ेड़ा, राजपुर, हीरपुरा, बुलाकीपुर, खेड़िया बुजुर्ग, जलालपुर, विचपुरी, इतवारपुर, हामिदपुर गांव में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
महायोजना-2031 में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इसके साकार होने से अलीगढ़ से एनसीआर की कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हो जाएगी। इससे डिफेंस कोरिडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, ग्रेटर अलीगढ़ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को एक आधुनिक एक्सप्रेस वे की सुविधा मिलेगी। महायोजना में अलीगढ़-खैर रोड का विकास तेजी से होगा। - अपूर्वा दुबे, उपाध्यक्ष एडीए