फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शेयर बाजार में हारे रुपयों की भरपाई के लिए नाती ने लुटवाया दादी को

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से मंगलवार को रुपये निकाल कर निकली वृद्धा से 40000 रुपये छिनैती के मामले का खुलासा थाना पुलिस ने छह घंटे में कर दिया। छिनैती की घटना को महिला के नाती और उसके दोस्त ने मिलकर अंजाम दिया था। नाती शेयर मार्केट में पैसे हार गया था, जिसकी भरपाई के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिलाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला बैंक से 40000 रुपये निकालकर बैग में रखकर बैंक के गेट के बाहर आकर खड़ी हुई, उनका नाती बाइक मोड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आया बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गया। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना से कुछ देर पहले नाती उसी युवक के साथ घूमता दिखाई दिया, जिसने महिला से बैग छीना था।

पुलिस ने मंगलवार रात को ही नाती को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच कबूल लिया, उसने बताया कि घरवालों ने भैंस बिक्री के रुपये उसके अकाउंट में डलवाए थे, जिन्हें वह शेयर मार्केट में हार गया। घर वालों की डांट से बचने के लिए उसने रुपये का इंतजाम करने की योजना बनाई, जिसमें थाना के एक गांव निवासी 17 वर्षीय दोस्त को शामिल किया, जो घटना वाले दिन दादी से बैग छीनकर भाग गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह, उपनिरीक्षक शांति शरण यादव व जावेद हसन की टीम ने नाती के दोस्त के घर पर दबिश दी, वहां से दोस्त को पकड़ लिया तथा 40000 रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बुधवार को अदालत में पेश कर दिया। इसके बाद बाल सुधार गृह भेज दिया।





शेयर मार्केट की लत पड़ गई भारी

आरोपी नाती की उम्र करीब 16 वर्ष और उसके दोस्त की करीब 17 वर्ष है। मोबाइल का प्रयोग और उसमें पैसे का प्रलोभन देने वाले एप के चक्कर में नाती फंस गया, उसने भैंस बिक्री के पैसे शेयर मार्केट में लगाकर रकम कमानी चाही, लेकिन वह दलदल में और फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें