फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के प्रत्याशी की कार ने अपने समर्थकों को रौंदा

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर गांव नयावास के पास प्रधान पद के एक उम्मीदवार की अनियंत्रित कार ने अपने ही समर्थकों को रौंद दिया। कार की टक्कर से चार बाइक क्षतिग्रस्त हुईं और 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ का जेएन मेडिकल कॉलेज व कुछ का अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रात तक मामले में तहरीर थाने नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

गांव चांदपुर मिर्जा निवासी प्रधान पद के उम्मीदवार हसमत अली शनिवार की दोपहर समर्थकों के साथ करीब एक दर्जन बाइक व कई कारों का काफिला लेकर अकराबाद ब्लॉक में नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार कई बाइक सवार समर्थक आगे निकलकर गांव नयावास के पास एक मंदिर के किनारे खड़े होकर उम्मीदवार का काफिला आने का इंतजार कर रहे थे।
दोपहर करीब 12 बजे काफिले में शामिल प्रधान पद के उम्मीदवार की कार तेज रफ्तार में वहां पहुंची और सड़क किनारे खड़े समर्थकों को रौंदते हुए नाले में जा घुसी। कार की चपेट में आने से चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और 11 लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद अन्य लोग तत्काल ही घायलों को अलग-अलग अस्पतालों की ओर लेकर भागे। प्रधान पद के उम्मीदवार ने आशंका जताई है कि विरोधियों ने कार चालक को साजिश में मिलकर हादसा कराया है। कार का चालक फरार है। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है।
हादसे में हुए घायल
वीरपाल पुत्र भीकेराम, सूरज पुत्र नत्थू सिंह, दीपक पुत्र भूप सिंह, राहुल पुत्र नेम सिंह निवासीगण नयावास, आफीसर पुत्र तोताराम, सुघड़पाल पुत्र राम सिंह, अरबाज, सादिक समेत अन्य तीन लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद अस्पताल में उपचार कराते घायल- फोटो : AKBARABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें