फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को निस्तारित करे सरकार : लोकेश

विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यकारिणी को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की मंगलवार को आगरा रोड स्थित इंद्र कमल गार्डन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से छोटे व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर जल्द निस्तारित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद एवं विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों में लोगों ने छोटी-छोटी दुकानें खोल रखीं हैं, जिनका सरकारी कर्मचारी उत्पीड़न करने में लगे हैं। व्यापार मंडल ऐसे व्यापारियों के पक्ष में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगा। बिजली दरों को सरकार कम करें, जिससे उद्यम रफ्तार पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जीएसटी की दरें बढ़ाई जा रही हैं, वह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इस दौरान समाजसेवी कालीचरन वार्ष्णेय को जिला चेयरमैन चुना गया। महेश धनराज व दिनेश गुप्ता को प्रदेश मंत्री बनाया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि पैकिंग पदार्थ के सैंपल भरे जाने पर व्यापारी के पास अगर बिल मौजूद है तो उसे सिर्फ गवाह बनाया जाए। किसी भी तरह की सजा व जुर्माना कंपनी पर लगाया जाए। संचालन महानगर महामंत्री एम ए खान गांधी ने किया। बैठक में 32 जिलों से आए व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुछल, अफरोज जिलानी, नरेश पांडेय, मनोज अग्रवाल, राजकुमार त्यागी, अरुण वर्मा, आलोक दीक्षित, राघव वर्मा, जिलाध्यक्ष रत्नाकर आर्य, चेयरमैन अमित सराफ, विष्णु भैय्या, राकेश वार्ष्णेय, अनिल बंसल, मुनेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें