फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः गोवर्धन का मुड़िया पूर्णिमा मेला कोरोना के चलते इस वर्ष भी स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते गोवर्धन का एतिहासिक मुड़िया पूर्णिमा मेला इस वर्ष भी स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जनपद के लोगों से अपील की है कि वह मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में 20 जुलाई से 24 जुलाई 2021 के मध्य लगने वाले परंपरागत राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले में न जाएं। बीते साल की तरह इस बार भी मेला स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते लोक स्वास्थ्य के दृष्टिगत यह निर्णय मथुरा जिला प्रशासन ने लिया है। मेला स्थगित होने एवं संक्रमण से बचने के लिए अनावश्यक यात्रा करने से बचें। मेला लगने से श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेला में न सिर्फ मथुरा बल्कि अलीगढ़ सहित आसपास के जनपदों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इधर, इस बार भी मुड़िया पूर्णिमा मेला स्थगित होने से रोडवेज को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दरअसल, हर साल इस मेले के दौरान अलीगढ़-मथुरा रूट पर यात्रियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती थी। इससे रोडवेज को काफी फायदा होता था। करीब 250 गाड़ियों को इस मार्ग पर अतिरिक्त फेर के साथ बढ़ाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें