फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी: विधि विधान से की गोमाता की पूज

विज्ञापन
नगला मसानी पंचायती गोशाला में गोपाष्टमी पर गौ माता का पूजन करती कृष्णा गुप्ता व अन्य श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गोपाष्टमी के अवसर पर जिलेभर में सोमवार को गोपूजन की धूम रही। श्रद्धालुओं ने गोमाता का पूजन कर परिक्रमा की। हरी घास, गऊ ग्रास, चना, गुड़ आदि खिलाकर सुख समृद्धि की कामना की। शाम तक विभिन्न गायों को पूजने का दौर चलता रहा। शहर के नगला मसानी स्थित पंचायती गोशाला, सासनीगेट स्थित राधा रमण गोशाला व वार्ष्णेय मंदिर में गोपूजन का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। यहां आयोजित गोपूजन में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके अलावा विभिन्न संगठन, शिक्षण संस्थान ने भी गो पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों ने सड़कों पर घूमने वाली गायों की भी पूजा की।
विज्ञापन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में गोपाष्टमी के अवसर पर सुबह गोमाता का विधि विधान से पूजन किया गया। गोमाता का श्रंगार कर चुनरी व मालाएं पहनाईं गईं। इसके बाद गुड़, चना, हरा चारा, फल आदि खिलाकर आरती की गई। इस मौके पर महंत पंडित मनोज मिश्रा, राधे श्याम गुप्ता स्क्त्रस्ैप वाले, पुखराज सराफ, राजाराम मित्र, दिनेशचंद भट्टा वाले, एलडी वार्ष्णेय, पार्षद अलका गुप्ता, राहुल स्क्रैप, गौरव गुप्ता, बृजेश कंटक, भुवनेश आधुनिक, धीरेंद्र गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, बंटी जयसवाल आदि मौजूद रहे।
सासनीगेट स्थित राधा रमण गोशाला में श्री राधा रमण गौ सेवा समिति ने गोपाष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह गोमाता का पूजन करने के बाद भक्तों ने परिक्रमा की। इसके बाद विभिन्न लोगों ने गोमाता को गो ग्रास, हरा चारा खिलाकर पुण्य लाभ लिया। शाम को बांके बिहारी के समझ छप्पन भोग दर्शन का आयोजन किया गया। मथुरा से आई काली चरण पटाका की भजन मंडली द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद भंडारे में लोगों ने प्रसादी ग्रहम की। इस मौके पर अध्यक्ष राम कुमार सादानी, सचिव अखिल मांगलिक, गोपाल वार्ष्णेय, घनश्याम माहेश्वरी सीए, उमेश उप्पल, अशोक चौधरी, डॉ रवि, पंकज धीरज, मनीष बिट, ऋषभ गर्ग, डॉ विकास, ओमवीर गुप्ता, किशोर जौहरी, मुकेश भूटानी, राजेश एवन, नमन पत्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगला मसानी स्थित पंचायती गोशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर शाम को 5100 दीपों से महाआरती की गई। इससे पहले सुबह गो पूजन कर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भजन संध्या में भक्त जमकर झूमे। इस मौके पर शहर विधायक संजीव राजा, कुल भूषण वार्ष्णेय, प्रभारी कृष्णा गुप्ता, अभिराम गोयल, प्रदीप गंगा, धर्मेंद्र, दीपक, सुभाष, लक्ष्मीनारायण लच्छो, मुरारी लाल, राजकुमार रेनुका, दिनेश, महेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें