फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कर्मी की हत्या के बाद लूट के मामले में सारा माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सासनी गेट क्षेत्र में पिछले दिनों फाइनेंस कर्मी की हत्या के बाद हुई लूट के मामले में पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया, इसके बाद माल की बरामदगी हो गई। एक आरोपी ने लूट के बाद माल को जलेसर में अपनी बहन के यहां छुपा दिया था।
विज्ञापन

पिछले महीने 20 जनवरी की रात को थाना सासनी गेट के पला साहिबाबाद में रहने वाले विकास की हत्या करके लाखों रुपये का माल लूट लिया गया था। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पला साहिबाबाद के कृष्णा विहार गली नंबर 3 निवासी विवेक शर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार, योगेश पांडे पुत्र वीरेंद्र पांडे और मोहित शर्मा पुत्र गिरीश कुमार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने अदालत से इन तीनों का रिमांड हासिल किया। इसके बाद पुलिस ने लूटा गया माल, घड़ी, मोबाइल, जेवर आदि एटा के जलेसर से बरामद कर लिए। थाना सासनी गेट के प्रभारी इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी योगेश शर्मा की बहन संध्या पत्नी राहुल की ससुराल एटा के जलेसर में गांव महकी में है। यहां पर आरोपी की निशानदेही पर टिल शेड में रखे कपड़े के थैले में से सारे जेवर आदि बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें