नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री की घर और मंदिर में पूजा हुई। अलीगढ़ में हाथरस अड्डा के निकट पथवारी देवी मंदिर, सासनी गेट स्थित चामुंडा मंदिर और मथुरा रोड स्थित देवी मंदिर में भी भक्तों की कतारें लगी रहीं। शाम के समय सभी मंदिरों में हुई विशेष आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन 19 मार्च को अलीगढ़ शहर के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों ने पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
शहर के नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने यहां नौ देवियों के दर्शन किए। शाम को महाआरती हुई। इस दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। गांधीपार्क स्थित चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर के काली माता मंदिर में भी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।
अचलताल का परिक्रमा मार्ग तो सुबह से ही भक्ति से सराबोर रहा। यहां के देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गायत्री मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, काली मंदिर में नौ दिनों तक देवी पूजन के साथ भजन-कीर्तन समेत धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शहर में हाथरस अड्डा के निकट पथवारी देवी मंदिर, सासनी गेट स्थित चामुंडा मंदिर और मथुरा रोड स्थित देवी मंदिर में भी भक्तों की कतारें लगी रहीं। शाम के समय सभी मंदिरों में हुई विशेष आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।