फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम जवार निवासी एक युवक को फेसबुक पर मथुरा की एक युवती से प्रेम हो गया। प्रेमी द्वारा शादी का वायदा कर मुकरने पर प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। इससे गुस्साए प्रेमी व उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट कर अभद्रता कर दी। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रेमी के छोटे भाई को हिरासत में लेकर शांतिभंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन





निशा पुत्र इसरार निवासी डींग गेट थाना गोविंद नगर जनपद मथुरा का कहना है कि दो वर्ष पूर्व ग्राम जवार निवासी साबिर पुत्र सलीम के साथ फेसबुक पर मित्रता हो गई। मित्रता के दौरान दोनों ने साथ जीने व मरने का वादा करते हुए शादी करने का वादा भी कर लिया। जून में साबिर ने फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसी दौरान युवती उसके छोटे भाई शाकिर के संपर्क में आ गया।



बात करते-करते वह 27 नवंबर को गांव पहुंच गई। गांव में पता चला कि साबिर का रिश्ता तय हो गया तो उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर साबिर व उसके परिजनों, मम्मी, बहन व भाई ने युवती के मारपीट करते हुए अभद्रता की है। पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के उपरांत शाकिर को हिरासत में लेकर एसडीएम कोर्ट से शांति भंग में पाबंद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें