फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Awasiya Vidyalaya: 25 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा 2 मार्च को, ऐसे भरें फॉर्म

Tue, 17 Dec 2024 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अटल आवासीय विद्यालय के लिए 25 दिसंबर से फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन 31 जनवरी तक लिए जाएंगे। इसके लिए 2 मार्च को श्रम विभाग प्रवेश परीक्षा कराएगा। 
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल आवासीय विद्यालय में नए सत्र में कक्षा छह और नौ में करीब 280 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। इनमें 50 फीसदी बालिकाओं का दाखिला होगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 25 दिसंबर से ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन 31 जनवरी तक लिए जाएंगे।

विज्ञापन

 
मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त चैत्रा वी. की मौजूदगी में हुई मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वर्तमान में गभाना के टमकौली स्थित विद्यालय में कक्षा छह, सात और नौ की पढ़ाई चल रही है। इसमें करीब 360 छात्र-छात्राएं है। पहली बार 2025-26 में 140 विद्यार्थी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देंगे। नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए हाथरस, अलीगढ़, एटा व कासगंज के पात्र अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीईओ, बीएसए, बीडीओ और श्रम विभाग कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। इसके लिए 2 मार्च को श्रम विभाग प्रवेश परीक्षा कराएगा। 

कोविड के दौरान निराश्रित हुए बच्चे जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करेंगें। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार, डीएलसी सियाराम, एएलसी शेर सिंह व विद्या प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत, बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र, आशीष कुमार अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नामांकन के लिए यह है पात्रता 
कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्र का जन्म 01-05-2013 से 31-07-2015 के मध्य और कक्षा नौ के लिए 01-05-2010 से 31-07-2012 के मध्य होनी चाहिए। पंजीकृत निर्माण श्रमिक का पंजीयन 30-11-2024 को कम से कम तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों। प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। अटल आवासीय विद्यालयों में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे, कोरोना काल में निराश्रित बच्चे और सीएम बाल सेवा योजना (सामान्य) के बच्चे पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें