फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसा प्यार: धोखा मिला, एसिड अटैक हुआ...अब रिपोर्ट कराने को दोनों ही नहीं तैयार

Mon, 07 Oct 2024 11:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सेंटर प्वाइंट पर स्थित दीपक रेस्टोरेंट में बरला क्षेत्र की एक युवती और लोधा क्षेत्र का रहने वाला एक युवक पहुंचा था। इन्होंने यहां अभी ऑर्डर ही किया था कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। युवती भड़क गई और युवक पर चीखने लगी। अचानक अपने पास मौजूद स्टील के गिलास में रखा तेजाब युवक की ओर फेंक दिया।
विज्ञापन
युवती से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोनों के बीच पहचान काफी पुरानी है। खुद युवती ने पुलिस पूछताछ में यह कुबूल किया है। उसने कहा था कि युवक अब उसे धोखा देना लगा था। खुद शादीशुदा होने के बाद भी शादी का दबाव बनाता था। पैसे मांगता था। जब उसने बार बार कहने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा तो उस पर तेजाब फेंक दिया। लेकिन खास बात यह है कि इस घटना में न तो पीड़ित युवक की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर दी गई और न ही युवती की तरफ से। युवक ने तो रेस्टोरेंट में खुद पर एसिड अटैक होने से ही इंकार कर दिया है। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस को किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


घटना 5 अक्टूब दोपहर की है। सेंटर प्वाइंट पर स्थित दीपक रेस्टोरेंट में बरला क्षेत्र की एक युवती और लोधा क्षेत्र का रहने वाला एक युवक पहुंचा था। इन्होंने यहां अभी ऑर्डर ही किया था कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। युवती भड़क गई और युवक पर चीखने लगी। अचानक अपने पास मौजूद स्टील के गिलास में रखा तेजाब युवक की ओर फेंक दिया। हमले में युवक का चेहरा, कंधे से लेकर सीने तक का हिस्सा व दोनों हाथ झुलस गए। शर्ट भी जल गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता युवक बिना देर किए ही अपनी शर्ट वहीं उतारकर रेस्टोरेंट से तेजी से बाहर निकला। फिर बाहर खड़ी बुलट मोटरसाइकिल से भाग गया। 

युवती के बाएं हाथ के पंजे व गर्दन पर बाईं ओर तेजाब की कुछ छींट गिर गई जिससे वह भी मामूली रूप से झुलस गई। युवती यहां से सीधे सेंटर प्वाइंट पुलिस चौकी पहुंच गई। युवती ने खुद ही युवक पर परेशान होकर तेजाब फेंककर हमला करने की बात स्वीकार ली। उसने बताया कि युवक उसे पिछले 12 साल से परेशान कर रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही कर्मचारी व युवती से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


वहीं युवक सासनीगेट चौराहा के पास एक निजी नर्सिंग होम में उपचार करा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। लेकिन युवक इस बात से मुकर गया कि उस पर रेस्टोरेंट में एसिड अटैक हुआ है। उसने जो पुलिस को बताया उसके मुताबिक वह नोएडा से आ रहा था और रास्ते में कुछ लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया है। वहीं युवती भी इस संबंध में अब आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। जबकि बीते दिन उसने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि युवक उसे परेशान कर रहा है। पैसे की मांग करता आ रहा था। धमकियां देता था। लेकिन अब वह भी पुलिस को कुछ भी लिखित में देने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया

अलीगढ़ पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा है। बताया जाता है कि उसके परिवार वाले भी अभी तक मिलने के लिए नहीं पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा घर वालों को सूचना दी जा चुकी है।

मतभेद के कारण हुई घटना
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि रेस्टोरेंट में युवती द्वारा युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक व युवती के बीच पहले से ही जान-पहचान है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच पैदा हुए मतभेद के कारण यह घटना हुई है। इस संबंध में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर, युवती ने पुलिस को जो बयान दिया है, उसके अनुसार दोनों के प्रेम संबंध रहे हैं। उसकी दूसरी जगह शादी के बाद भी वह उसे परेशान करता रहा है। जिसकी वजह से युवती का तलाक तक हो गया है। इसके बाद भी युवक अब उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। जबकि युवक ने खुद पर नोएडा से जेवर के पास आते में अज्ञात युवकों द्वारा तेजाब फेंकने की बात कही जा रही है। युवक अपने बयान पर कायम है। अगर तहरीर नहीं मिलती है तो बीट आरक्षी या रेस्टोरेंट संचालक से तहरीर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें