युवती की युवक से 2015 में मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इस बीच घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध किया तो शादी का झांसा दिया गया। साथ में अश्लील वीडियो बना लिया।
अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में युवती संग नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशकर दुष्कर्म की घटना हुई है। साथ में अश्लील वीडियो बनाने, शादी का झांसा देने व ब्लैकमेल करने का आरोप है। मामले में डीआईजी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि उसकी युवक से 2015 में मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इस बीच घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध किया तो शादी का झांसा दिया गया। साथ में अश्लील वीडियो बना लिया। अब शादी से इंकार कर रहा है और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामले में डीआईजी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।