फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: प्रेम विवाह करने वाली युवती को मिली पुलिस सुरक्षा, परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यह है मामला

Thu, 27 Aug 2026 04:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवती ने आरोप लगाया था कि उसके परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ एक ऐसे अधेड़ व्यक्ति से उसका निकाह कराना चाहते थे जो पहले से शादीशुदा, दो बच्चों का पिता और तलाकशुदा है। विरोध करने पर उसे जिंदा जलाने की धमकी दी गई थी। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के भुजपुरा इलाके की युवती ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने के मामले में पुलिस ने युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही नवदंपती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

विज्ञापन


20 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था कि उसके परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ एक ऐसे अधेड़ व्यक्ति से उसका निकाह कराना चाहते थे जो पहले से शादीशुदा, दो बच्चों का पिता और तलाकशुदा है। विरोध करने पर उसे जिंदा जलाने की धमकी दी गई थी। अपनी जान का खतरा और भविष्य बर्बाद होता देख युवती 24 अगस्त को घर से निकल गई थी। उसने महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के भोपतपुर गडराना निवासी वेदप्रकाश (26) के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और कोर्ट का शपथ पत्र भी तैयार कराया। 

युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आशंका जताई थी कि उसके पिता और चाचा गुस्से में आकर उसके पति वेदप्रकाश के खिलाफ कोई झूठा मुकदमा दर्ज करवा सकते हैं या उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्षेत्राधिकारी प्रथम संजीव कुमार ने  बताया कि जनसुनवाई के दौरान युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उसने अपनी इच्छा से बालिग युवक से शादी करने की बात कही। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए युवती की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


 पुलिस अब इस मामले में कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच कर रही है और नवदंपती की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि परिवार की ओर से किसी प्रकार की अनहोनी या दबाव न बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें