फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ढाय खिसकने से बालिका गंगा में समाई, मौत

विज्ञापन
संगीता का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव दीनापुर निवासी संगीता (11) पुत्री विनोद कुमार की सोमवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। गांव के बाहर से बह रही गंगा किनारे एक बच्चे का मुंडन कार्यक्रम था। बालिका मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगा घाट पर गई थी। कार्यक्रम के दौरान वह गंगा किनारे शौच के लिए चली गई, जहां ढाय खिसकने से असंतुलित होकर गंगा में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। देर शाम को फिर से ग्रामीणों ने बालिका की खोजबीन शुरू की तो बालिका का शव गंगा से बरामद कर लिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें