इन दोनों के आधार पर अभी लड़की को बालिग होने में चालीस दिन शेष हैं। अधिवक्ता चंद्रांशु पाठक के अनुसार इस पर समिति ने तय किया कि लड़की की उम्र का सही निर्धारण होने तक उसे कानपुर नारी निकेतन रखा जाए। जहां उसकी काउंसलिंग हो और उसकी इच्छा के अनुसार शिक्षा आदि में प्रेरित किया जाए। विवेचक को आदेश दिए कि कोविड गाइड लाइन व गर्भ आदि की जांच कराकर उसे नारी निकेतन कानपुर दाखिल किया जाए। उम्र निर्धारण होने तक वह वहीं रहेगी। साथ में तीनों स्कूलों को सभी दस्तावेजों सहित तलब करते हुए नोटिस जारी किया है। समिति के इस आदेश का बुधवार को पालन किया जाएगा।
ये हैं अलग अलग जन्मतिथि
- प्रोमिस पब्लिक स्कूल के अनुसार 30 जून 2005
- जीडीएमएस स्कूल के अनुसार 9 नवंबर 2005
- इनाया पब्लिक स्कूल के अनुसार 1 जनवरी 2006
- लडक़ी की ओर से भी 30 जून 2005 बताया गया
- आधार-पैन कार्ड के अनुसार 1 मार्च 2004