पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अस्पताल के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।-सर्वम सिंह, सीओ
केसी सिंघल हॉस्पिटल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने जाएगी। पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद विभागीय नियमों के अनुसार हॉस्पिटल पर कार्रवाई भी की जाएगी।- डॉ. आरएन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
10 साल पहले भी सील हुआ था हॉस्पिटल
रामघाट रोड स्थित केसी सिंघल हॉस्पिटल भ्रूण लिंग निर्धारण में 10 साल पहले भी सील हुआ था। तत्कालीन सीएमओ रूपेंद्र गोयल, पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तत्कालीन नोडल अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के साथ स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हरियाणा से आई टीम ने छापा मारकर भ्रूण का लिंग निर्धारण करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। हॉस्पिटल भी सील किया गया था। हॉस्पिटल संचालक के पिता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पूर्व चिकित्सक रह चुके हैं जबकि उनके एक रिश्तेदार आगरा में हॉस्पिटल संचालित करते हैं। सीलिंग की कार्रवाई होने के बाद आठ वर्ष पहले हाईकोर्ट से राहत मिलने पर हॉस्पिटल का सील खुल सका।