शादी के लगभग एक माह बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विवाहिता के माता-पिता छर्रा आए तो उनको गाली-गलौज कर उन्हें पीटा। विवाहिता के विरोध करने पर उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।
थाना कोतवाली छर्रा के मोहल्ला किला निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना क्वार्सी के पटवारी नगला निवासी जाहिद पुत्र शम्मी ने अपनी पुत्री रेशमा बेगम की शादी लगभग तीन माह पूर्व कस्बा छर्रा के मोहल्ला किला निवासी अंसार पुत्र समसुद्दीन के साथ की थी। शादी के लगभग एक माह बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
8 अगस्त को विवाहिता के माता-पिता छर्रा आए तो उनको गाली-गलौज कर उन्हें पीटा। विवाहिता के विरोध करने पर उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता ने पति अंसार, ससुर समशुद्दीन, जेठ शमशाद, देवर अरमान के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिल चुकी है। जांच कर कार्रवाई होगी।