फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे जैसा बेटियों को भी दें समान अवसर : मंडलायुक्त

विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अलीगढ़ की बेटी प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में स - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि अभिभावकों को बेटे जैसा बेटियों को भी प्रगति का समान अवसर देना चाहिए। ये बातें उन्होंने जिला ओलंपिक संघ व क्रीड़ा भारती की ओर से ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में आयोजित मिशन अभियान के तहत अलीगढ़ की बेटी प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान जिले की प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मकसद समाज में बालक और बालिका कि प्रति होने वाले भेदभाव को समाप्त कर समानता का दृष्टिकोण विकसित कराना है। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयासों से बेटियों के भीतर सुरक्षा और सम्मान का भाव जाग्रत कर सकते हैं।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मजहर उर कमर ने कहा कि हमारी एसोसिएशन खेलों के माध्यम से बेटियों को सबल बनाने का कार्य कर रही है। संचालान डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया। इस अवसर पर एएमयू गेम्स कमेटी के डिप्टी डायरेक्टर अनीस उर रहमान, प्रदीप के गुप्त, मनोज जादौन, सुनीता सिंह, शमशाद निसार आजमी, डॉ. शंभूदयाल रावत, सुुभाष चौधरी, सुधा सिंह, कीर्ति पालीवाल, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद अली, अंबिका शर्मा, अमित कुमार, पल्लव शर्मा, प्रवीन बिथारिया, चंद्रवती शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
नेट-जीआरएफ में सफल जिगीशा सिंह, मिस ग्लेम फेंस ऑफ द ईयर-2020 प्रियंका चौधरी, कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में सफल स्वीकृति गुप्ता, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल शिफा खान, अंतरराष्ट्रीय शूटर अरीबा खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें