फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाने की रंजिश में हुई गोशाला केयर टेकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Nov 2024 01:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिनेश अपने साथी उदय सिंह के साथ बाइक से लोधा में भाई की शादी के लिए कपड़े खरीदने गया था। खरीदारी करने के बाद दोनों बाइक से वापस गोशाला लौट रहे थे। जैसे ही दोनों गोशाला से करीब आधा किलोमीटर पहले अनिल शर्मा के नलकूप के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली और दिनेश को गोली मार दी। 
विज्ञापन
मृतक दिनेश उर्फ बबलू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के लोधा अंतर्गत 28 नवंबर की दोपहर को एक सनसनीखेज वारदात में गोशाला के केयर टेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार केयर टेकर अपने साथी के साथ लोधा कस्बे से वापस लौट रहा था। अमरपुर-नहरा के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक को रुकवाया और केयर टेकर की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी।

विज्ञापन


यह देखकर उसके साथी ने भागकर जान बचाई। गोली लगने के बाद भी जान बचाने के लिए भागे केयरटेकर को बदमाशों ने सड़क किनारे बरसीम के खेत में घेर लिया और वहां फिर दूसरी गोली सीने में मार दी। जब बदमाशों को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है तो बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


गभाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी 40 वर्षीय दिनेश उर्फ बबलू पुत्र छत्रपाल सिंह अमरपुर -नहरा गोशाला में केयर टेकर था। गोशाला में बने आवास में ही वह पत्नी प्रभा देवी और अपने चार बच्चों के साथ रहता था। सीओ डीएन मिश्रा के मुताबिक, दिनेश अपने साथी उदय सिंह निवासी भरतपुर के साथ बाइक से कस्बा लोधा में भाई की शादी के लिए कपड़े खरीदने गया था।

खरीदारी करने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों बाइक से वापस गोशाला लौट रहे थे। जैसे ही दोनों गोशाला से करीब आधा किलोमीटर पहले अनिल शर्मा के नलकूप के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। 

विज्ञापन

बाइक को दिनेश उर्फ बबलू चला रहा था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बाइक सवार बदमाश ने कनपटी से तमंचा सटाकर दिनेश को गोली मार दी। गोली चलते ही दिनेश का साथी उदय सिंह वहां से शोर मचाते हुए भाग गया। उधर, गोली लगने के बाद खून से लथपथ दिनेश बचने के लिए खेतों की तरफ भाग निकला। बदमाशों ने उसका पीछा किया और बरसीम के खेत में घेरकर सीने पर एक गोली और मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश बेफिक्री से भागने में सफल रहे। 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पत्नी प्रभा देवी और परिजन मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों से खेत और गोशाला को लेकर विवाद हुआ था। हो सकता है कि हत्या के पीछे भी यही लोग हों। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें