फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोरक्षक दल ने 35 मवेशी से लदे वाहन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र की एक मीट फैक्टरी के पास से गोरक्षक दल के सदस्यों ने 35 मवेसी से लदे एक वाहन को शुक्रवार को पकड़ लिया। सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गोरक्षक दल हरिगढ़ अध्यक्ष सचिन राघव ने थाना रोरावर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनको सूचना मिली कि लोडर वाहन में मवेशी ठूंसकर ले जाए जा रहे हैं। दल के कार्यकर्ताओं ने वाहन का पीछा किया। क्षेत्र की एक एक मीट फैक्टरी के पास उसे पकड़ लिया। वाहन में करीब 35 मवेशी बुरी तरह भरे हुए थे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दल के सदस्यों को देख चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें