फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गणपति बप्पा अगले बरस तुम जल्दी आना...

Tue, 22 Sep 2026 03:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में गणेश महोत्सव पर भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गणेश पूजा महोत्सव के तहत अब शहर में प्रतिमाओं का विसर्जन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान गणपति बप्पा अगले बरस तुम जल्दी आना की गूंज सुनाई दे रही है। प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर एवं श्री सिद्ध विनायक व माता महालक्ष्मी मंदिर में महंत विनय नाथ के नेतृत्व में चल रहे गणेश जन्मोत्सव के नौवें दिन रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर में हरिनाम संकीर्तन हुआ।
विज्ञापन


श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से श्री वार्ष्णेय मंदिर में फूल बंगले के मध्य गणेशजी को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद हरिद्वार की गंगा आरती की तर्ज पर गजानन की महाआरती हुई। भजन गायक ओम सागर ने भजनों की प्रस्तुति दी। सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर में श्री गणेश संस्कार सामाजिक संस्था के श्री गणेश महोत्सव का आठवें दिन शिव विवाह महोत्सव के साथ समापन हुआ।
सुदामापुरी बिजलीघर स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में शाम चार बजे बप्पा की प्रसादी का आयोजन हुआ। पंडित अमित कुमार भारद्वाज, काकू, केशव मंगलेश्वर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें