फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में गंगीरी के युवक की मौत

Sat, 07 Dec 2024 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शादी समारोह से लौटने के दौरान तालसपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर अब्बे को जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के तालसपुर के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंगीरी के युवक की मौत हो गई। वह रामघाट रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित समारोह में भाग लेने आए थे। 

विज्ञापन


गंगीरी के गांव भदरोई निवासी अब्बे (35) पुत्र ओमप्रकाश हलवाई का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शादी समारोह से लौटने के दौरान तालसपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां 7 दिसंबर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब्बे परिवार में छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें