फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang D-223: पूजा शकुन-अशोक पांडेय की नई पहचान, हत्या गैंग के रूप में किया पंजीकृत

Sat, 13 Dec 2025 01:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस के सिकंराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर चौराहे पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय को हत्या की साजिश रचने व सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पूजा शकुन और अशोक पांडेय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ पुलिस ने बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में जेल गई पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन और उसके पति अशोक पांडेय सहित दोनों शूटरों का गैंग पंजीकृत किया है। यह गैंग रोरावर थाने में जिले के डी-223 नंबर पर हत्या गैंग के रूप में पंजीकृत किया है। इसके अलावा छह नए गैंग भी जिले में पंजीकृत किए गए हैं। जिले में पंजीकृत गैंगों की संख्या 228 पहुंच गई है।

विज्ञापन


मूल रूप से हाथरस के सिकंराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर की देर शाम खेरेश्वर चौराहे पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में उस समय महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय व उनके पति महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय को हत्या की साजिश रचने व सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, बाद में दो शूटर फजल, आसिफ को भी गिरफ्तार किया गया। अब इन चारों का हत्या गैंग भी रोरावर थाने में पंजीकृत डी-223 नंबर पर किया है। इस गैंग का सरगना अशोक पांडेय को बनाया गया है।

जिला पुलिस ने सात नए गैंग पंजीकृत किए हैं। जिसमें हत्या संबंधी एक गैंग पूजा व अशोक पांडेय का भी है। साथ में अभिषेक हत्याकांड में चारों आरोपियों पर गैंगस्टर में भी कार्रवाई की गई है।-नीरज जादौन, एसएसपी

Trending Videos
विज्ञापन

ये सात नए गैंग बने, जिले में कुल 228 गैंग

इनके सहित जिले में सात नए गैंग पंजीकृत किए गए हैं। इनमें रोरावर के अशोक पांडेय गैंग के अलावा गांधीपार्क में चोरी के आरोपी बबलू पठान का दो सदस्यीय गैंग, रोरावर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या में शामिल जैद उर्फ कंजा का छह सदस्यीय गैंग, हरदुआगंज में सुमित का दो सदस्यीय लूट गैंग, दादों में देवेंद्र यादव का चार सदस्यीय लूट गैंग, टप्पल में धर्मवीर यादव का तीन सदस्यीय फर्जीवाड़ा गैंग, इगलास में कोमल का दो सदस्यीय नशा तस्कर गैंग पंजीकृत किया गया है। इस तरह जिले में पंजीकृत गैंगों की संख्या 228 हो गई है।

अभिषेक हत्याकांड में पूजा-अशोक पर गैंगस्टर भी दर्ज
रोरावर पुलिस ने अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में चारों आरोपियों पर गैंगस्टर में भी कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे में पूजा शकुन पांडेय, अशोक पांडेय, शूटर फजल व आसिफ पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। पूजा व अशोक पर आरोप है कि इन दोनों ने रुपयों की देनदारी से जुड़े विवाद में फजल व आसिफ को सुपारी देकर अभिषेक की हत्या कराई, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। साथ में इन दोनों के आपराधिक रिकार्ड का उल्लेख करते हुए गैंगस्टर की यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें