इनके सहित जिले में सात नए गैंग पंजीकृत किए गए हैं। इनमें रोरावर के अशोक पांडेय गैंग के अलावा गांधीपार्क में चोरी के आरोपी बबलू पठान का दो सदस्यीय गैंग, रोरावर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या में शामिल जैद उर्फ कंजा का छह सदस्यीय गैंग, हरदुआगंज में सुमित का दो सदस्यीय लूट गैंग, दादों में देवेंद्र यादव का चार सदस्यीय लूट गैंग, टप्पल में धर्मवीर यादव का तीन सदस्यीय फर्जीवाड़ा गैंग, इगलास में कोमल का दो सदस्यीय नशा तस्कर गैंग पंजीकृत किया गया है। इस तरह जिले में पंजीकृत गैंगों की संख्या 228 हो गई है।
अभिषेक हत्याकांड में पूजा-अशोक पर गैंगस्टर भी दर्ज
रोरावर पुलिस ने अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में चारों आरोपियों पर गैंगस्टर में भी कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे में पूजा शकुन पांडेय, अशोक पांडेय, शूटर फजल व आसिफ पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। पूजा व अशोक पर आरोप है कि इन दोनों ने रुपयों की देनदारी से जुड़े विवाद में फजल व आसिफ को सुपारी देकर अभिषेक की हत्या कराई, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। साथ में इन दोनों के आपराधिक रिकार्ड का उल्लेख करते हुए गैंगस्टर की यह कार्रवाई की गई है।