फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुरकान ने ली ‘ईश्वर’ के नाम पर शपथ

Wed, 13 Dec 2017 01:47 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
फुरकान ने ली ‘ईश्वर’ के नाम पर शपथ - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
महापौर मो. फुरकान ने नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में बेहद समझदारी से काम लिया। उन्हें कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने शपथ दिलाई। फुरकान ने ईश्वर के नाम पर शपथ लेकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया। साथ ही कार्यक्रम से पहले वंदेमातरम का गान भी किया। बसपा के कुछ समर्थकों के साथ मुस्लिम लोग अपनी सीटों पर बैठे रहे, जबकि नव निर्वाचित मेयर और सभी पार्षदों समेत सभागार में मौजूद लोग खड़े हो गए।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोग कयास लगा रहे थे कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि महापौर बहुजन समाज पार्टी से है और मुसलमान है। वंदे मातरम को लेकर मुस्लिम समुदाय के रुख का जिक्र करते हुए कहा जा रहा था कि इस बार वंदे मातरम का गान नहीं होगा। साथ ही फुरकान किस के नाम पर शपथ लेेंगे, इसको लेकर भी चर्चाएं थीं। लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गान के साथ हुई, तो अटकलों पर विराम लग गया। 

इस तरह ली महापौर पद की शपथ
मैं मो. फुरकान नगर निगम अलीगढ़ का महापौर निर्वाचित हुआ हूं। ईश्वर की शपथ लेता हूं और सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता तथा अखंडता को बनाए रखूंगा और जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक पालन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें