फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath: अलीगढ़ में 5 अगस्त को 3 घंटे 50 मिनट रहेंगे सीएम, यह है उनका पूरा कार्यक्रम

Sun, 03 Aug 2025 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएम 12:30 बजे नुमाइश मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन, 1194 करोड़ 75 लाख की 188 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, लाभ वितरण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : पीआर टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को अलीगढ़ आ रहे हैं। इस संबंध में 3 अगस्त शाम जारी हुए कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है, जिसके तहत वे अब कलक्ट्रेट में मंडलीय समीक्षा के बाद नुमाइश मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जहां 1194 करोड़ 75 लाख की 188 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास भी तय किए गए हैं। वे शहर में 3 घंटे 50 मिनट तक रहेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अगस्त को लखनऊ से सहारनपुर व मेरठ मंडल की समीक्षा के लिए रवाना होंगे। 4 अगस्त रात वे मेरठ में विश्राम के बाद 5 अगस्त सुबह 9:50 बजे आईटीआई मैदान में बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से 10 बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर 11:15 बजे तक मंडल के मंत्री, सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों संग बैठक करेंगे। इसके बाद 11:15 बजे से 12:15 बजे तक मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें मंडल के सभी अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े रहेंगे। 

इसके बाद सीएम 12:30 बजे नुमाइश मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन, 1194 करोड़ 75 लाख की 188 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, लाभ वितरण करेंगे। सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, 70 प्लस आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनआरएलएम क्रेडिट लिंकेज चैक, पीएम एवं सीएम आवास लाभार्थीगनों को लाभान्वित करने के साथ ही विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण एवं अन्न प्रासन्न भी कराएंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 1:40 बजे वे आगरा को रवाना हो जाएंगे। अधिकारिक कार्यक्रम आने के बाद अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी हैं। बता दें कि अब तक सीएम का सर्किट हाउस में सिर्फ समीक्षा के लिए आने का कार्यक्रम बन रहा था। मगर इसमें बदलाव कर जनसभा को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें