फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मिलावटखोरी रोकने के लिए एफएसडीए ने दूसरे दिन भी चलाया अभियान

विज्ञापन
होली को लेकर अचल ताल स्थित खोआ मंडी में दुकानों से सैंपल भरती एफडीएसडीए की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
होली को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर छापामार कार्रवाई और नमूने भरने का अभियान शुरू कर दिया है। दूसरे दिन रविवार को शहर और देहात क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थ सामग्री के कुल 14 नमूने भरे गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, प्रमोद कुमार, प्रभु चौधरी आदि की टीम ने थाना गांधीपार्क के जीटी रोड अचल ताल स्थित खोआ मंडी पर आशीष अग्रवाल के खोआ विक्रय प्रतिष्ठान, नीरज डेयरी से खोआ का एक-एक नमूना भरा गया। कंछी लाल एवं दीपक के यहां भी खोआ का एक- एक नमूना लिया गया। अभियान के दौरान अन्य खोआ व्यवसायियों को खोआ के उचित रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। थाना सासनीगेट के आगरा रोड स्थित कपिल डेयरी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने खोआ का एक नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह ने थाना सिविल लाइंस के सुदामापुरी स्थित धर्मेंद्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान अग्रवाल स्टोर से खाद्य पदार्थ कचरी एवं खरबूजे की मिगी का एक-एक नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल ने घी का एक नमूना लिया। तहसील खैर में थाना व कस्बा टप्पल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैय्यद इबादुल्लाह ने विजय सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान से गेहूं के आटे का एक नमूना एवं कस्बा टप्पल के मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित दीपक गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से सोयाबीन रिफाइंड ऑयल एवं मैदा का एक-एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज ने थाना हरदुआगंज के ताला नगरी मे वेदप्रकाश के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सरोज ने थाना क्वार्सी के रामघाट रोड के मीनाक्षी पुल स्थित राजकुमार सिंघल के प्रतिष्ठान लक्ष्मी स्वीट्स से बालूशाही का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने तहसील अतरौली में जिरौली धूम सिंह पर जीतेंद्र के खाद्य प्रतिष्ठान से मैदा का एक नमूना भरा है। तहसील इगलास में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह ने एवं तहसील गभाना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभिहित अधिकारी अलीगढ़ सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें