फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई और अगस्त में भी बंटेगा कार्ड धारकों को मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में राशन कार्ड धारकों को एक बार फिर से निशुल्क राशन की सुविधा मिलेगी। जुलाई और अगस्त में में दो बार राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन वितरित किया जाएगा। जिले के 26.90 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इधर, जून में जिन लोगों ने बायोमेट्रिक मिलान के चलते राशन नहीं लिया है, उनको आज प्रॉक्सी के माध्यम से राशन बांटा जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से इस संबंध में सभी कोटेदारों को आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले राशन के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार ने भी गरीब परिवारों के लिए राशन भेजा है। इस राशन को माह में दो बार वितरित कराया जाएगा। दोनों ही बार राशन के लिए कोई भी कोटेदार पैसे नहीं लेगा। इसे सरकार की ओर से बिल्कुल मुफ्त रखा गया है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को कार्ड में दर्ज प्रति यूनिट/व्यक्ति के हिसाब से तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल मिलेगा। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारकों को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले राशन को तो प्रति कार्ड 35 किलो के हिसाब से दिया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जाने वाले राशन को प्रति यूनिट/व्यक्ति पांच किलो के हिसाब से दिया जाएगा। जिले में कुल कोटेदार 1351 हैं। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारक 24596 और 639554 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। राशन कोटेदारों को निर्देश हैं कि वह सुबह छह से रात नौ बजे तक दुकान खोलें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही गरीबों को उनके हर का पूर्ण राशन मिलना चाहिए। किसी भी कोटेदार के द्वारा कटौती की गई तो उसका लाइसेंस निरस्त करते हुए एफआईआर कराई जाएगी। इसके अलावा दुकान पर हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनवाने की व्यवस्था राशन वितरण से पूर्व ही पूर्ण करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें