फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय यादव के ईंट-भट्ठे पर छापा संचालन और ईंट बिक्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में करहला जुझारपुर मार्ग पर स्थित सपा नेता संजय यादव के ईंट-भट्ठे पर मंगलवार को तहसील कोल के एसडीएम ने पुलिस के साथ छापा मारा। वहां मौजूद कर्मचारी से कागजात दिखाने के लिए कहा। कर्मचारी ने बताया कि कागजात मालिक के पास हैं। इस पर एसडीएम ने भट्टा संचालन एवं पकी/बिना पकी ईंट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

अकराबाद के गांव टुआमई, हाल निवासी स्वर्ण जयंती नगर अलीगढ़ संजय यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के रिश्तेदार हैं। इनका अकराबाद करहला मार्ग पर गांव जुझारपुर गेट के निकट नेशनल ब्रिक कस्ट्रक्शन नाम से ईंट-भट्ठा है। मंगलवार को एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। भट्ठे पर मौजूद कर्मचारी से कागजात मांगे। कर्मी ने एसडीएम से कहा कि कागजात भट्ठा स्वामी के पास हैं। इस पर एसडीएम गुस्सा गए। काफी देर बाद कोई कागज नहीं दिखाने पर उन्होंने भट्ठा संचालन एवं पकी/बिना पकी ईंट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। इस संबंध में संजय यादव का कहना है कि एसडीएम की टीम रूटीन मुआयना करने आई थी। पत्रावली दिखाने के लिए कहा गया, वह उनको दिखाई जाएगी। अचानक सपा नेता के ईंट-भट्ठे पर कार्रवाई को लोग राजनीतिक दबाव से जोड़कर देख रहे हैं। इस दौरान भट्ठा पर मौजूद संजय यादव के चाचा किशनपाल सिंह यादव सहित परिवार के अन्य व क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि भट्ठा स्वामी संजय यादव की पत्नी अर्चना यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं। इसी कारण से अधिकारी ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें