ब्लॉक जवां की ग्राम पंचायत सुनामई के प्रधान से 2्र,21, 410 रुपये की रिकवरी अब तक नहीं हुई है। उन पर इस धनराशि की हेराफेरी करने का आरोप है। इसकी जांच हुई, लेकिन प्रधान पर कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता शिवकुमार शर्मा पुत्र महेश चंद्र शर्मा निवासी सुनामई ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शिव कुमार ने बीती दो दिसंबर 2024 को डीएम को लिखित शिकायत देकर बताया था कि ग्राम पंचायत सुनामई निवासी एक व्यक्ति के खाते में अलग-अलग कार्य दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान किया गया है। इसकी जांच के लिए जिला स्तरीय टीम गठित हुई। जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंपी गई। उन्होंने 24 मार्च 2025 को जांच कर 21 अप्रैल को इसकी रिपोर्ट दे दी।
इसके बाद डीपीआरओ को कार्रवाई का आदेश दिया गया। 22 मई को डीपीआरओ द्वारा जांच रिपोर्ट लगाई गई। इसमें ग्राम प्रधान को निलंबित करने, वित्तीय व प्रशासनिक शक्तियों को प्रतिबंधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का जिक्र है, लेकिन ग्राम प्रधान के निलंबन के कार्रवाई नहीं हुई है। डीपीआरओ मो.राशिद ने बताया कि प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया गया है। संवाद