फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: हो जाएं सावधान, ऑनलाइन कोर्स के नाम पर आपके साथ तो नहीं हो रही ठगी, 8.90 लाख ऐसे ठगे

Thu, 07 May 2026 02:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़िता ने कॅरिअर फिक्स नामक एक ऑनलाइन कोर्स जॉइन किया था। इसमें दावा किया गया था कि यदि वह किसी अन्य व्यक्ति को इस कोर्स से जोड़ती हैं, तो उन्हें 80 प्रतिशत तक का भारी-भरकम कमीशन मिलेगा। फिर शुरू हुआ ठगी का खेल...
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक महिला से ऑनलाइन कोर्स के नाम पर साइबर अपराधियों ने 8.90 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की शिकार हुई महिला ने अब पुलिस की शरण ली है।

विज्ञापन


चंदनिया निवासी ग्रेवी कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कॅरिअर फिक्स नामक एक ऑनलाइन कोर्स जॉइन किया था। इसमें दावा किया गया था कि यदि वह किसी अन्य व्यक्ति को इस कोर्स से जोड़ती हैं, तो उन्हें 80 प्रतिशत तक का भारी-भरकम कमीशन मिलेगा। इस लालच में आकर ग्रेवी ने प्रचार के लिए एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई और वहां अपना मोबाइल नंबर साझा कर दिया।

जल्द ही एक अज्ञात युवक ने उनसे संपर्क किया और कोर्स खरीदने की इच्छा जताई। ठग ने बड़ी चालाकी से कहा कि उसके अमेजन पे से भुगतान नहीं हो पा रहा है। उसने शुरुआत में मदद के बहाने 10 हजार रुपये अपने फोन-पे पर मंगवाए। इसके बाद, तकनीकी खराबी और रिफंड जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर वह लगातार रुपये मांगता रहा।
विज्ञापन


चार से 22 अप्रैल के बीच आरोपी ने महिला को अपने झांसे में रखा और धीरे-धीरे करके आठ लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि क्वार्सी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें