फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंगा स्नान करते चार युवक डूबे, तीन को बचाया गया, एक की तलाश जारी

Sun, 06 Apr 2025 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुंडन संस्कार में चार युवक सांकरा के गंगा घाट पर गए थे। गंगा स्नान करते समय चारों युवक डूबने लगे। जिन्हें बचाने के लिए गोताखोर पानी में कूद गए। तीन युवकों को सकुशल बचा लिया गया। एक युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर डूबे संदीप की तलाश करते गोताखोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 12 बजे सांकरा में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान चार युवक डूब गए। इनमें से तीन को बाहर निकाला गया, एक की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार कराना पड़ा। एक युवक लापता है, देर शाम तक स्थानीय गोताखोर नदी के पानी में उसकी तलाश कर रहे हैं। ये सभी एक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने सांकरा गंगा घाट पहुंचे थे।

विज्ञापन


डूबने वाले चारों युवक संदीप (22) पुत्र गीतम सिंह, रिंकू (24) पुत्र रामखिलाड़ी, देवेंद्र (20) और नितेश (20) रामबाबू निवासी नगरिया जाहर थाना दादों एक ही परिवार के हैं। ये लोग 6 अप्रैल सुबह 11 बजे गांव के ही रघुवेश के बेटे दिव्यांश (5) और साहिल (3) के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सांकरा गंगा घाट पहुंचे थे। इनके अलावा गांव से करीब 50-60 लोग भी आए थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। मुंडन संस्कार के बाद सभी गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान यह चारों युवक नहाने के लिए गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान अचानक अधिक गहराई में पहुंच जाने से चारों डूब गए। इस पर किनारे में स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद गोताखोर दौड़ पड़े। 

रिंकू, देवेंद्र और नितेश को तो तत्काल खोजकर बाहर निकाल लिया गया। लेकिन संदीप लापता है। शरीर के अंदर पानी चले जाने से रिंकू की हालत बिगड़ गई थी, उसका सांकरा में ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। देर शाम तक लापता युवक की तलाश में गोताखोर लगे थे। मौके पर परिवार और गांव वालों के साथ ही सांकरा चौकी पुलिस, घाट के दूसरी ओर पड़ने वाले संभल जिले के थाना जुनावई की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनवमी पर दुकानें लगी थीं, इसलिए समय पर मिली मदद

जैसे ही युवकों के डूबने का शोर मचा तो घाट पर मौजूद दुकानदार दौड़ पड़े। नदी में छलांग लगाते हुए वह उस स्थान पर पहुंचे, जहां युवक डूबे थे। उन्होंने तीन युवकों को तत्काल पानी से बाहर निकाल लिया। यह सभी दुकानदार स्थानीय और निषाद समाज से हैं और गोताखोर भी है। रामनवमी पर सांकरा घाट में गंगा स्नान के लिए लोग पहुंचते हैं, इसलिए 10-12 लोगों ने अपनी दुकानें घाट पर लगा रखी थीं। यही वजह है कि समय से मदद मिल गई और तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रामनवमी पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण सांकरा चौकी के सिपाही भी घाट पर सुरक्षा के लिए मौजूद थे। उन्होंने भी युवकों को निकालने के लिए दुकानदारों और ग्रामीणों की मदद ली।

मना कर रहे थे लोग, नहीं माने युवक
घाट पर चर्चा थी कि मुंडन संस्कार के बाद जब लोग गंगा नदी में स्नान करने लगे तो ज्यादातर किनारे पर ही स्नान कर रहे थे। यह चारों युवक आपस में बात करते हुए गहरे पानी में जाने लगे तो मौजूद गांव के अन्य लोगों ने उन्हें किनारे पर ही स्नान करने के लिए कहा। हालांकि चारों ने किसी की बात नहीं सुनी और आगे बढ़ते चले गए। गहराई में जाते ही अचानक पैरों के नीचे से बालू कटी जिससे चारों डूब गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें