फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तिधाम पहुंची चार टन लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश मैदान स्थित कोविड डेडीकेटेड श्मशान गृह में नगर निगम ने चार टन लकड़ी भेजी है। ये लकड़ी निराश्रित, अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार के काम आएगी। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले और कोविड-19 के लक्षणों से मरने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार प्रति संस्कार देने का निर्देश दिया है, जिले में एक दो लोगों को इसका लाभ भी मिला है।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान स्थित श्मशान गृह में अप्रैल और मई में 500 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार हुआ है। नगर निगम ने सीएम योगी आदित्यनाथ के आने पर वहां 600 किलो लकड़ी भेजी थी। अमर उजाला ने 23 मई के अंक में इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। 27 मई को नगर निगम ने इस श्मशान गृह में लगभग चार टन लकड़ी भेजी है। इस श्मशान गृह का संचालन करने वाली मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने कहा है कि इससे गरीब और जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें