गैस रिफलिंग के दौरान आग से चार लोग झुलसे
- फोटो : रुपेश
महानगर के धौर्रा इलाके में एक दुकान पर गैस रिफलिंग के दौरान सिलेंडर में आग से दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गए। इन चारों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। जहां चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, इलाके में भगदड़ व दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान दुकानदार भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
बताया गया है कि रिटायर्ड एएमयूकर्मी अजमत अली का बेटा अनवर अली धौर्रा इलाके में गैस चूल्हा सही करने की दुकान चलाता है। जहां वह रिफलिंग का भी धंधा करता है। मंगलवार देर शाम अनवर दुकान पर गैस रिफलिंग कर रहा था और दुकान पर ही उसके पिता व दो बेटे अरहान 3 साल, आसिफ 9 साल व एक अन्य व्यक्ति भी बैठे थे। तभी किसी ने वहां बीड़ी सुलगा ली।
बीड़ी से अचानक आग पकड़ ली और दुकान में आग फैल गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। किसी तरह सभी लोग बाहर निकल आए। मगर वह झुलस गए। बाद में अनवर वहां से पुलिस के डर से भाग गया। एसओ क्वार्सी के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है।