फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रों ने आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर िकया प्रदर्शन

Wed, 17 Aug 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू छात्रों ने आंख-मुंह पर पट्टी बांधकर िकया प्रदर्शन - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
कश्मीर में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा प्रयोग किए जा रहे पेलेट गन के विरोध में एएमयू छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सेना एवं पुलिस बल पर मानवाधिकार का उल्लंघन का आरोप भी लगाया। छात्रों ने गो रक्षा के नाम पर दलितों एवं मुसलमानों पर हो रहे हमले का भी जोरदार तरीके से विरोध किया।
विज्ञापन

पुलिस फोर्स द्वारा हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान मुजफ्फर वानी को मार गिराए जाने के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा के बाद वहां पेलेट गन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में मंगलवार को एएमयू छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला और इसके प्रयोग पर रोक लगाने के साथ-साथ कश्मीर में मानवाधिकार का उल्लंघन करने का आरोप पुलिस-फोर्स पर लगाया। कई प्रदर्शनकारी छात्र प्रतीकात्मक रूप से अपनी आंख और मुंह पर रुई एवं काली पट्टी बांध कर विरोध मार्च में शामिल हुए। उनका कहना था कि पेलेट गन की वजह से कश्मीर में हजारों युवक अंधे हो गए हैं और उनका जीवन जिंदा लाश बनकर रह गया है।
सेना एवं पुलिस फोर्स द्वारा कश्मीर में अत्याचार किया जा रहा है। छात्रों ने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को भेजा। छात्रों का कहना था कि कश्मीर मसले का समाधान हिंसा एवं बंदूक से नहीं हो सकता। शांतिपूर्ण वार्ता से ही संभव है। विरोध मार्च की तैयारी छात्र पिछले दो-तीन दिन से कर रहे थे। मुख्य रूप से छात्र नेता लियाकत खान, मुजाहिद मुगल एवं मोद्दबीर चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विरोध मार्च को देखते हुए प्रॉक्टोरियल टीम द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उल्लेखनीय है कि आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में भड़की हिंसा में एएमयू के एक छात्र की मौत हो चुकी है। जुलाई के पहले पखवाड़े में एएमयू के एमकॉम छात्र आमिर नजीर लट्टू की अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में पुलिस फायरिंग में गोली लग गई थी, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। लट्टू छुट्टी में घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें