गोंडा रोड स्थित गांव सिकतरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामू व अंकुर निवासीगढ़ श्याम गढ़ी व प्रिंस निवासी भगवान गढ़ी तीनों एक बाइक पर किसी कार्य से गोंडा की तरफ जा रहे थे। उधर, गोडा की ओर से विजय कुमार निवासी राम नगला अपनी बाइक पर आ रहा था। रास्ते में सिकतरा के पास दोनों की बाइकें अनियंत्रित होकर टकराई गईं।
हादसे में चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया, जहां से गंभीर हालत में विजय को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कस्बे के चौकी प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।