फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुकदमे में फैसले का दबाव, पति के खिलाफ कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला मालीपुरा निवासी एक महिला ने अपने पति पर विचाराधीन मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए खैर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता नेहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 अक्टूबर 2023 को सिकंदरा निवासी गगन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। परेशान होकर मायके खैर आकर पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़िता के अनुसार 21 दिसंबर की रात करीब दो बजे उसका पति शराब के नशे में उसके घर आया और गाली-गलौज करते हुए न्यायालय में चल रहे मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने लगा। महिला का आरोप है कि पति ने कहा कि यदि वह समझौता नहीं करेगी तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में खैर कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें