फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली: तीन गांवों में तीन किशोरियां समेत चार को सर्प ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। बुधवार को तीन गांवों में तीन किशोरियां समेत एक युवक को सर्प ने डस लिया। समय रहते उपचार मिलने से तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पहली घटना गांव जादोंपुर निवासी दिनेश की पुत्री शिवानी (16) स्कूल से पैदल लौटते समय दोपहर करीब दो बजे सांप ने डस ली। दूसरी घटना गांव राजमार्गपुर में ललित कुमार की पुत्री हर्षिता (10) को घर के बाहर टहलते समय सांप ने डंस लिया। इन दोनों ही मामलों में परिजनों ने झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर किशोरियों का इलाज अस्पताल में करवाया है।
तीसरी घटना गांव बिधीपुर निवासी ऋषिपाल की पुत्री भारती (15) के साथ हुई। बुधवार की सुबह भारती घेर में रखे बिटौरा से कंडे निकाल रही थी। इसी दौरान उसको सर्प ने डस लिया। परिजन किशोरी का इलाज झाड़ फूंक के सहारे करवा रहे थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री राजवीर सिंह गांव बिधीपुर में मंगलवार को मां-बेटे की सर्पदंश से हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। पूर्व मंत्री को भारती के सर्पदंश की सूचना मिली तो उन्होंने देरी किए बिना अपनी कार से किशोरी को सीएचसी अतरौली भिजवाया। इधर, विवेक कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी बिधीपुर को भी खेत से लौटते सर्प ने डस लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सर्पदंश पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें लोग : पूर्व मंत्री
पीड़ित परिवारों से मिलने के दौरान पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने लोगों से कहा कि बरसात के मौसम में बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाएं बल्कि तुरंत अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं। सीएचसी के डॉ.खालिद ने भी ग्रामीणों से बरसात में सावधानी बरतने और सर्पदंश के लक्षण दिखने पर तुरंत 108 नंबर पर एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें