कोरोना वायरस से चार लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 10 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 55 है। अब तक 11422 संक्रमित एवं 11310 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
नुमाइश में कोरोना जांच की सुविधा
अलीगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नुमाइश में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. केसी भारद्वाज ने बताया कि नुमाइश के दौरान रेंडम जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि नुमाइश में 7 कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी।
आज अतरौली में लगेगा फ्रंट लाइन वर्कर को टीका
शुक्रवार को 140 फ्रंट लाइन वर्कर सहित दो हजार से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अतरौली में 100 बेड अस्पताल बूथ पर 140 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा। पूरे जनपद में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं।